राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG Result 2025) का आयोजन 4 मई 2025 को देशभर के 5,453 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। इस साल इस परीक्षा में 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिन्हें अब आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
उत्तर कुंजी और परिणाम की संभावित तिथियां
NEET UG Result 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा, जिसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। NEET UG Result 2025
NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 को घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।
उत्तर कुंजी और OMR शीट्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘NEET UG 2025 उत्तर कुंजी’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी और OMR शीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया
यदि अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क देना होगा। (NEET UG Result 2025) सभी आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी, तथा उचित आपत्तियों को स्वीकार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। NEET UG Result 2025
NEET UG 2025: परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन प्रणाली
NEET UG Result 2025 की परीक्षा में कुल 180 प्रश्न शामिल थे, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) विषयों से संबंधित थे। मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +4 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: -1 अंक
- कोई उत्तर नहीं देने पर: 0 अंक
उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना इस फॉर्मूले के अनुसार कर सकते हैं:
(सही उत्तरों की संख्या × 4) – (गलत उत्तरों की संख्या × 1)
NEET UG Result 2025 FAQs
प्रश्न 1: NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर की कब जारी होगी?
उत्तर: NEET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर की जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
प्रश्न 2: आंसर की के खिलाफ आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उत्तर: अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर लॉग इन करके निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन मोड के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
प्रश्न 3: NEET UG 2025 का परिणाम कब घोषित होगा?
उत्तर: NEET UG 2025 का परिणाम 14 जून, 2025 को घोषित किया जा सकता है।
प्रश्न 4: आंसर की और OMR शीट कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर: अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आंसर की और OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं।